घर में घूंसे चोर, पहले कूटा फिर लूटा

0
909

बक्सर खबर। नया भोजपुर गांव में गुरुवार की रात आठ चोर घर में चुपके से दाखिल हुए। घर वाले जग गए तो उन सभी ने परिवार वालों को बंधक बना लिया। फिर जमकर उनको कूटा। जाने से पहले वे 80 हजार नकद एवं हजारों रुपये मूल्य के आभूषण अपने साथ लेते गए। इसकी प्राथमिकी संजय सिंह पुत्र हृदयानंद सिंह ने नया भोजपुर ओपी में दर्ज करायी है। पुलिस परेशान है क्योंकि यह मामला चोरी के दौरान मारपीट है।

आठ लोग घर में दाखिल हुए और परिजनों को मारा और फिर लूट लिया तो ऐसी स्थिति में मामला डकैती का बन जाता है। शिकायत कर्ता ने आठ लोगों को नामजद किया है। इस लिए यह भी माना जा रहा है। घटना की वजह कुछ और हो सकती है। वहीं सूत्रों की माने तो दोनों पक्ष के बीच पुराना विवाद है। इस लिए इस तरह की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। अब सच्चाई जो हो पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here