घर में दाखिल हुए चोर, ले गए तीन लाख के आभूषण

0
453

बक्सर खबर : राजपुर थाना के मनोहपुर गांव में सोमवार की रात चोर पहुंच गए। उस घर में दीवार फांद दाखिल हुए। अंदर एक वृद्ध महिला और और किशोरी थी। दोनों को पता भी नहीं चला। चोर कब आए और गए। किसी को पता भी नहीं चला। सुबह घर वालों ने हल्ला मचाया। बाप रे बाप, लूट गए। चोर सारा सामान ले गए।

इस मामले में गृह स्वामी बंश नारायण सिंह ने राजपुर पुलिस से शिकायत की है। चोर कुछ नकदी के अलावा लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के गहने ले भागे हैं। घर में लोग कम थे। चोरों ने अच्छा मौका देख सारा सामान बटोर लिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here