‌‌‌देश में जश्न का माहौल, सेवा निवृत सैनिक संघ और युवाओं ने किया प्रदर्शन

0
362

बक्सर खबर। पुलवामा के शहीद जवानों की शहादत का बदला भारत सरकार ने ले लिया हैं। भारतीय वायु सेना ने आज मंगलवार की तड़के ब्रहृम वेला में पाक अधिकृत काश्मिर की सीमा में दाखिल हो बमबारी की। जिसे एयरस्ट्राइक का नाम दिया गया हैं। भारतीय सेना की इस कार्रवाई से लोगों में जश्न का माहौल है। आज मंगलवार की सुबह आठ बजे के बाद लोगों को इसकी भनक लगी। जब पाकिस्तान की मीडिया ने खबर दी। हमारी सीमा में भारतीय विमान आए थे। उन्होंने मैदानी इलाके में कुछ सामान गिराया है।

जब यह खबर आई तो भारत की मीडिया के कान खड़े हुए। सबने टोह लगाना शुरू किया तो पता चला घटना के 12 दिन बाद 12 मेराज विमानों ने उड़ान भरी और आतंकवादियों के ठिकाने पर जमकर गोलाबारी की। यह खबर जैसे ही अपने देश में मीडिया के माध्यम से पता चली। चारों तरफ खुशी की लहर दौड़ गई। लोग एक दूसरे को बधाई देने लगे। एक दूसरे को फोन कर लोग यह संदेश सुनाने लगे। कुछ लोगों ने यह कह कर चौंका दिया। भारत ने पाकिस्तान पर हमला बोल दिया है। लेकिन, दस बजते-बजते यह साफ हो गया कि यह कार्रवाई महज 19 मीनट में अंजाम दी गई। यह खबर मिलते ही लोगों में उत्साह छा गया। कई स्कूलों में शिक्षक व छात्र सड़क पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर आ गए। भारत माता की जय के नारे चारो तरफ गुंजने लगे। पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने विद्यासागर चौबे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। वहीं युवाओं का जत्था खलासी मुहल्ला, सराय फाटक से ध्वज लेकर निकला। जो युमना चौक, भगत सिंह चौक, अस्पताल रोड, मेन रोड होते पुलिस चौकी पहुंचा। शहर में हर तरफ इस कार्रवाई को लेकर जश्न का माहौल है। दिवाली की तरह पटाखे छूट रहे हैं। हर तरफ भारत मांता और सेना की जय जय कार हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here