बिहार में अपराध व भय का राज : अनिल कुमार

0
520

बक्सर खबर। (दिनारा)। जनतांत्रिक विकास पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अनिल कुमार ने आज शुक्रवार को केन्द्र और राज्य सरकार को अपराध व आतंक बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने यह बात दिनारा में कही। वे पार्टी के नेताओं के साथ लालजी शाह के आवास पर परिजनों से मिलने गए थे। जिनकी बीते दिनों अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। चार लाख रूपए भी छीन लिये थे। घटना के दिन लालजी शाह अपने बेटे के साथ बैंक से पैसे निकाल कर घर वापस लौट रहे थे।

तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। जिसमें दोनों पिता – पुत्र की मौत हो गई थी। अनिल कुमार ने इस घटना की कड़ी निंदा की और नीतीश प्रशासन पर जमकर हमला बोला। राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। क्योंकि यहां की पुलिस अपराधियों को संरक्षण देती है। विधि व्यवस्था के नाम पर कमजोर वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार होता है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगनारायन सिंह, दिनारा प्रखंड प्रमुख मनोज उजाला, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह , पैक्स अध्यक्ष मनोज पटेल , सिम्पी चौधरी ,खुर्शीद खान ,मुकेश चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here