अहिरौली मोड़ की घटना में मृतक के नाम को लेकर संदेह

0
6667

बक्सर खबर। अहिरौली बांध मोड़ पर आज शाम 5: 20 में गोली चली। लाल पल्सर पर सवार दो लोगों को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। सात गोलियां चली। गोली चलते ही वहां आस-पास की दुकानें बंद होने लगी। कुछ युवक दौड़कर आए। जमीन पर गिरे दोनों को उठाया। बाइक चलाने वाला पूरी तरह लेट गया था। पीछे बैठे व्यक्ति को भी गोली लगने से लहूलुहान था। मौके पर मौजूद लोगों आपस में बात कर रहे थे। बाबर को मारा है, बाबर को मारा है। बक्सर खबर पर यही सूचना प्रकाशित हुई। लेकिन खबर पोस्ट होने के घंटे भर बाद दो तरह की बातें सुनने को मिली।

बाबार की फाइल फोटो

फोन कर खबर को गलत बताने वालों ने कहा मरने वाले का नाम बाबर नहीं है। उनसे पूछा गया आखिर दो लोग बाइक पर थे। उनका नाम क्या है। सूत्रों ने कहा बाबर पुत्र मुन्ना मिस्त्री घायल है। वह सारिमपुर का रहने वाला है। दूसरे व्यक्ति का नाम सत्येन्द्र यादव पिता रामेश्वर यादव है। वह नदांव का रहने वाला है। दोनों को गोली लगी है। सूत्रों ने बाबर की फाइल फोटो भी बक्सर खबर को भेजी। यहां उसकी तस्वीर दी जा रही है। साथ ही उसके नीचे घायल व्यक्ति की फोटो भी दी जा रही है। जो घटना स्थल से लोगों ने बक्सर खबर को भेजी है। पाठक स्वयं ही पहचान कर लें। यह तस्वीर किसकी है।

इस तस्वीर में लाल घेरे में घायल व नीचे पड़ा दूसरा व्यक्ति लाल घेरे में

पुलिस ने कहा नहीं हुई है मौत
बक्सर खबर। पूछने पर पुलिस पदाधिकारियों ने हत्या की पुष्टि नहीं की। उनके अनुसार दोनों घायल हैं उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। साथ में पुलिस की स्कार्ट पार्टी भी वहां रवाना हुई है। पुलिस का यह दावा कितना सही है। यह जानने के लिए डीएसपी सतीश कुमार से पूछा गया। उन्होंने कहा दोनों को रेफर किया गया है। अर्थात वे अभी जिंदा हैं। पुलिस व सूत्रों के दावे के बीच खबर उलझ गई है। सच क्या है, पता चल ही जाएगा। मौके से जो तस्वीर आई है। वह बता रही है, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। दूसरा घायल था, भले ही उनके नाम की पहचान में गलती हुई हो।

लाल घेरे में भागता सिपाही व बाइक के नीचे दबे लोगों को बचाते लोग

भाग खड़ा हुआ पुलिस वाला
बक्सर खबर। जहां गोली चली। वहां मोड़ के पास चाय की दुकान है। उस वक्त वहां पास के परिवहन पोस्ट पर तैनात एक पुलिस वाला भी चाय पी रहा था। गोली चलने की आवाज सुनते ही वह चाय की गिलास छोड़ वहां से भाग निकला। मौजूद लोग हंगामा न करें। इस एहतियात को देखते हुए आने-जाने वाले वाहन भी वहां खड़े नहीं हो रहे थे। पहले भी दो अहिरौली मोड़ पर हुई हत्या के बाद काफी बवाल हुआ था। इस वजह से वहां कोई रुकना नहीं चाह रहा था।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here