ईटाढ़ी की दौड़ में सांथ का घोड़ा रहा नंबर वन

0
459

बक्सर खबर। ईटाढ़ी प्रखंड के हरपुर-जयपुर गांव में आज घुड़दौल का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कई प्रखंड़ों के लोग शामिल हुए। स्व. रामेश्वर राम की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इटाढ़ी प्रखंड के सांथ गांव निवासी अजय सिंह के दो घोड़ों ने बाजी बारी। प्रथम एवं तृतीय स्थान पर उन्हीं के घोड़े विजयी हुए।

द्वितीय स्थान पर चौसा प्रखंड के कम्हरियां निवासी नागा बाबा का घोड़ा रहा। इसकी जानकारी देने वाले ग्रामीण युवाओं ने बताया प्रतियोगिता का आयोजन सुनील पासवान ने किया था। मौके पर बतौर अतिथि कोइरियां के दया ठाकुर व दहीगना के संजय सिंह रहे। इस पारंपरिक प्रतियोगिता को देखने के लिए आस-पास के गांव के लोग काफी संख्या में जमा हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार अब ऐसी प्रतियोगिताएं कम ही होती हैं।

add

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here