अगर आप राजपुर के हैं तो आज की रात भगवान को याद करिए

1
1870

बक्सर खबर। अगर आप राजपुर प्रखंड के निवासी हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आप पूरी रात भगवान का नाम ले सकते हैं। क्योंकि आपको अब सब उन्हीं का सहारा है। खुदा न करें कहीं कोई अप्रिय घटना हो। न ही रात में कोई बीमार पड़े। क्योंकि इस प्रखंड का अस्पताल बंद है। पुलिस भी अपने जख्मों पर मरहम लगा रही है। उसे अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। ऐसे में आपको अगर किसी तरह की जरुरत महसूस हुई तो फिर आप भगवान भरोसे हैं।

क्योंकि आपकी मदद करने शायद ही कोई रात के अंधेरे में जाए। आज मंगलवार को जो उपद्रव राजपुर प्रखंड मुख्यालय पर हुआ। वह वर्षों याद किया जाएगा। क्योंकि अस्पताल को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मी तो दिन में ही अस्पताल छोड़कर भाग गए। अब ऐसे में कोई बीमार हुआ तो अस्पताल में उसका उपचार करने वाला शायद ही कोई मिले। हम ऐसा नहीं कहते यह संस्थान बंद हो गए हैं। लेकिन, जो हालात लोगों ने पैदा किए हैं। उसका सीधा असर आम जन पर ही पडऩा है। सरकारी संपति का नुकसान किसी का व्यक्तिगत नुकसान नहीं है। लेकिन, आप सभी समझते हैं ऐसा करना कहां तक उचित है।
क्यों पनपा आक्रोश
बक्सर खबर। दो लोगों की मौत के बाद आम जन का आक्रोश फूट पड़ा। इसकी कोई तो वजह रही होगी। अपने बीच के दो लोगों को खोकर उनका परिवार आग बबुला हो गया। किसी को लगा उनका उपचार सही तरीके से नहीं हुआ। किसी को लगा पुलिस ने इस मामले में लापरवाही की। तभी तो दोनों जगह लोगों का गुस्सा फूटा। लेकिन, यह ऐसा करना किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता। जिसका खामियाजा सबको झेलना होगा। साथ ही प्रशासन को इसकी वजह पता करनी होगी। क्यूं लोग अचानक पुलिस के खिलाफ हमलावर हो गए। इसकी एक वजह प्रशासन की लगातार गिरती छवि भी है। लोगों में बालू लदे ट्रकों को लेकर भी गुस्सा है। जिनकी वजह से आए दिन रास्ता जाम रहता है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here