मैं लगा लूंगा फांसी, बीइओ ने दी धमकी

0
2520

बक्सर खबर : शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनंत कुमार ने धमकी दी है। मैं फांसी लगा लूंगा, और आपको बर्बाद कर दूंगा। उन्होंने यह धमकी किसी और को नहीं। शिक्षा विभाग के डीपीओ लेखा को दी। धमकी भरा संवाद अकेले में नहीं जिला मुख्यालय के सभागार में हुआ। विभाग की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को होनी थी। डीएम अरविंद कुमार वर्मा सभा कक्ष में पहुंचे नहीं थे। उससे पूर्व जिले के अन्य पदाधिकारी आपसी विमर्श कर रहे थे। डीपीओ लेखा ने सभी बीइओ से पूछा। पोशाक राशि का वितरण हुआ या नहीं। छात्रों के खाते में रुपये गए? कब तक उपयोगिता जिला मुख्यालय को प्राप्त हो जाएगी।

इन सवालों को सुनते ही कई बीइओ अपनी समस्याएं सुनाने लगे। इतने में बीइओ नावानगर उखड़ गए। वे डीपीओ पर बरस पड़े। यह काम वह काम आखिर हम लोग क्या-क्या करें। ज्यादा परेशान करेंगे तो मैं फांसी लगा लूंगा। आपका नाम दूंगा। इतना सुनते ही अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। क्योंकि मौका मिलते ही अन्य बीइओ भी अपनी भड़ास निकालने लगे। इस बीच सिमरी के बीइओ ने माहौल को सामान्य किया। इस संदर्भ में नावानगर बीइओ से बात करने का प्रयास किया गया। पता चला वह व्यस्त हैं और सुबह-शाम ओडीएफ अभियान में जुटे हैं।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here