‌‌‌पति चाहता है पत्नी बेचे शराब, प्राथमिकी दर्ज

0
1660

बक्सर खबर। पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है। पति उसे शराब बेचने के लिए मजबूर कर रहा है। ऐसा नहीं करने पर मारपीट करता है। महिला की शिकायत सून डुमरांव पुलिस के कान खड़े हो गए। उसकी शिकायत दर्ज कर ली गई। अटांव गांव की महिला पूजा देवी ने बताया छह वर्ष पहले उसकी शादी हुई।

उसके पति शेषनाथ सिंह कुशवाहा स्वयं भी शराब पीते हैं। उसका मायका औद्योगिक थाना के जगदीशपुर गांव है। वह सुसराल से मायके जाना चाहती है। क्योंकि उसके साथ ससुराल में अच्छा बरताव नहीं होता। इस शिकायत के बाद तो विवाद बढ़ेगा। पुलिस ने उसे विश्वास दिलाया। ऐसा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसकी गहन जांच होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here