पति पर शक करने वाली महिला ने करा दी हत्या

0
1498

बक्सर खबर। अपने पति पर शक करने वाली महिला ने गैर पुरुष की हत्या करा दी। घटना सोमवार रात की है। मुफस्सिल थाना के जगदीशपुर गांव कुछ युवक पहुंचे। उन्होंने हीरा राम के घर में प्रवेश कर उनके दो बेटों संतोष और मंतोष को चाकू मार गंभीर रुप से घायल कर दिया। परिवार वालों ने जब हल्ला मचाना शुरू किया तो वे भाग खड़े हुए। दोनों भाईयों को अस्पताल ले जाया गया। जहां मंतोष राम (27)की मौत हो गई। दूसरे भाई का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। पूछने पर डीएसपी सदर ने बताया हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात आ रही है। कुछ लोग लेनदेन का मामला भी बता रहे हैं। पूछताछ जारी है। वहीं ग्रामीण सूत्रों के अनुसार संतोष की पत्नी बीमार रहती थी।

नदांव के रहने वाले राजमिस्त्री बीरबल गोड़ ने कहा मैं इसे झाड़-फूंक से ठीक कर दूंगा। इस सिलसिले में महिला के यहां उसका आना जाना शुरू हुआ। दूसरी तरफ बीरबल की पत्नी उसपर शक करने लगी। पति-पत्नी में मारपीट होनी लगी। इसके बाद बीरबल के दो बेटे घटना के दिन जगदीशपुर आए। अपने पिता को उसी घर में पाया। जहां उनकी मां ने बताया था। वे अपने पिता को ले गए। फिर शाम में आए और घर में घूस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सूचना के अनुसार बीरबल के एक पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल जांच चल ही है। वहीं लोग यह अफसोस जता रहे हैं कि झगड़े की वजह संतोष की पत्नी है। और किश्मत देखिए मारा गया मंतोष।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here