मानवता : दुखी परिवार की मदद को आगे आया आंदोलन

0
194

बक्सर खबर। शहर के सोहनी पट्टी इलाके में रहने वाले वीरेन्द्र राम के पिता अब नहीं रहे। भारतीय परंपरा के अनुसार उनका श्राद्ध किया जाना था। परेशान वीरेन्द्र ने अपनी पीड़ा कृष्णा नाम के युवक से बताई। कृष्णा ने उसे आंदोलन संगठन के अध्यक्ष गिट्टू तिवारी के पास पहुंचाया। इन युवकों ने सामाजिक सहयोग से मदद का निश्चय किया।

कुछ लोगों ने मिलकर आज शनिवार को वीरेन्द्र राम को बुलाया और उन्होंने जो जरुरी सामान बताया था। वह खरीद कर उन्हें सौंपा। सहयोग पा वीरेन्द्र ने उनका आभार व्यक्त किया। गिट्टू ने बक्सर खबर को बताया कि हमसे जो हो सका उतनी मदद की। यह नेक कार्य दीपू चौबे कांग्रेस, राजीव सिंह, राजीव कुमार, सुमित सिंह, प्रियांशु कुमार के सहयोग से हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here