यह कैसी मारपीट, पहुंच गए डीएम व एसपी

1
4944

बक्सर खबर। डुमरांव नगर के ठठेरी बाजार मुहल्ले में दो पड़ोसी जरा सी बात पर भीड़ गए। हुआ कुछ यूं कि आलमगिर अंसारी व गुलाबचंद प्रसाद का घर आस-पास है। इन दोनों घरों की बच्चियां बाहर एक साथ खेल रहीं थी। इस दौरान एक बच्ची नाली में गिर गई। जिनकी उमर महज पांच या छह साल रही होगी। इस बात पर दोनों पड़ोसियों में विवाद बढ़ गया। गुलाब का बेटा अमित (22) बाहर आया। इनमें आलमगिर ने धारदार हथियार से उसपर चोट कर दी।

घायल अमित को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष के लोग आपस में विवाद सलटाने की बात करने लगे। इतने में कुछ लोगों ने दो समुदाय की हवा दे दी। माहौल तेजी से तनावपूर्ण हो गया। मौके पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि प्रशासन तनाव में आ गया। खबर जिला मुख्यालय तक पहुंची तो यहां से डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए। फिर शुरू हुई खदेड़ा-खदेड़ी। सभी लोग भाग खड़े हुए। फिलहाल वहां पूरी शांति है। पुलिस ने आलमगिर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

1 COMMENT

  1. Jo log jativad faila rahe hai vo bahot hi galat kar rahe hai unki ye sochne ki jarurat hai ki jativad se hi ye bivad hua hai or ye nahi roka gaya to ye or Adhik nuksan dayak hoga or ise sarkar ko jativad par or janta Ko bhi najar rakhte hue apne aap me sudhar Lana chahiye jisase ki hamare bich ye danga farsad nahi hoga or isase hami logo Ko bhalai hogi or hamare desh me Ekta badhegi Jai hind Jai Bharat Jai Javan Jai kishan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here