‌‌‌सम्मानित हुए जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता

0
711

बक्सर खबर। अधिवक्ता दिवस पर जिले के छह वरिष्ठ लोगों को बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया। संघ के भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंग वस्त्र, माला, गीता और कलम देखकर उनके प्रति आभार प्रकट किया गया। जिन्होंने लंबे समय तक जन सामान्य की सेवा की। न्यायपालिका हो अथवा प्रशासन। दोनों पक्षों के साथ समन्वय को आधार बना। लोगों को न्याय दिलाने की मदद की। जब-जब आवश्यकता हुई। संघ और समाज दोनों के प्रति इन लोगों का योगदान रहा।

कार्यक्रम देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद जी के जन्म दिवस पर आयोजित था। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुबेदार पांडेय व संचालन महासचिव गणेश ठाकुर ने किया। जिन्हें सम्मानित किया गया। उनमें रामेश्वर प्रसाद वर्मा, राज किशोर पांडेय, परशुराम पाठक, नागेन्द्र कुंवर, रघुकुल दिनेश, रामाशंकर राय शामिल थे। इस अवसर पर शिवपूजन लाल, गणपति मंडल, शेषनाथ सिंह, संजय राय, महेन्द्र कुमार सिंह, नीरज, ठाकुर जी, नीलम कुमारी, संगीता कुमारी, चन्द्रकला, जागृति पांडेय, मोहन पाठक, रामाकांत तिवारी, ब्रजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here