फोन पर हुआ इश्क : युवती फरार चार पर अपहरण का एफआइआर

0
1352

बक्सर खबरः युवती का अपहरण हो गया है। ऐसा कहना है घर वालाें का। गांव व मुहल्ले वालों की माने तो वह अपने आशिक के साथ फरार है। घटना ब्रह़़मपुर बााजार की है। लड़की के पिता ने नामजद एफआइआर दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार के अनुसार गुरूवार को पिंकी कुमारी (काल्पनिक नाम) ब्रह्मपुर चैरास्ता बजार करने गई थी। घर वाले देर शाम तक राह देखते रहे। घर से बिटिया गायब होने की सूचना से सब परेशान हो गए। खोजबीन कर जब थक गए तो पिता ने ब्रह़्रमपुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस के अनुसार ललन जी डेरा निवासी अभिषेक ओझा समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कराया है।

दोनों का घर बक्सर रोड़ में अगल बगल है। पिछले कुछ दिनों से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग है। थानाध्यक्ष दयानन्द सिंह ने कहा किशोरी के परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनकी तलाश जारी है। मामला प्रेम प्रसंग का है। बावजूद इसके लडकी नाबालिग है। उसके साथ कुछ अनुचित न हो। यह देखते हुए हमारी टीम अपने स्तर से हर कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here