घर से भागा किशोर, तलाश में जुटा परिवार

0
836

बक्सर खबर। पन्द्रह वर्षीय किशोर सत्यम राय अपने घर से भाग निकला है। परेशान परिजन उसकी तलाश में दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। सत्यम उत्तर प्रदेश के ग्राम कोटवां, थाना नरही, जिला बलियां का निवासी है। वाकया आज बुधवार दोपहर का है। उसके पिता बिरेन्द्र राय के अनुसार उसे किसी बात पर परिवार के लोगों डांट लगायी। नाराज किशोर बगैर किसी से कुछ कहे दोपहर में घर से निकल गया।

पता करते हुए जब परिवार के लोग भरौली पहुंचे तो वहां कुछ लोगों ने बताया वह आटो रिक्शा से बक्सर की तरफ गया है। परेशान घर वाले उसे बक्सर शहर और स्टेशन के इलाके में ढूंढ रहे हैं। अगर किसी को यह किशोर बक्सर नगर अथवा ट्रेन में दिखाई दे तो वे इन नंबरों पर घर वालों को इसकी सूचना दे सकते हैं। परेशान घर वालों ने सत्यम से भी आग्रह किया है। अगर वह यह संदेश पढ़ पा रहा है तो कृपया कर घर लौट आए। उसे कोई कुछ नहीं कहेगा। यह मजबूर पिता और परिवार वालों की गुजारिश है। नम्बर निम्न हैं :- 8004448868, 7985614938

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here