घर का ताला तोड़ कोरानसराय में चोरी

0
341

बक्सर खबर। कोरानसराय में स्थित नंदजी शाह के घर का ताला तोड़ चोर पूरा माल साफ कर ले गए हैं। घटना एक दिसम्बर रात की है। आज रविवार को जब से अपने घर वापस आए तो नजारा देख हैरान रह गए। अंदर का ताला टूटा था। 10 हजार नकद समेत, सोने व चांदी के आभूषण, घर के कीमती सामान व कपड़े तक चोर उठा ले गए हैं।

कोरानसराय थाना को इसकी लिखित सूचना दी है। उनके अनुसार राजपुर थाना के सरेंजा गांव गए थे। उनके भांजे का श्राद्ध था। एक तारीख को वहीं रुक गए। आज वापस आए तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है।

add विज्ञापन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here