घर लौट आया दो बच्चों को खोने के बाद शिवकुमार

0
403

बक्सर खबर। दो बच्चे खोने वाली कोरानसराय की धाना देवी का घर आज गुलजार था। उसका पति जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। वह शिवकुमार गुरुवार की रात ही जेल से बाहर आ गया। आज शुक्रवार को जब पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी कोरानसराय पहुंचे तो उन्हें यह जानकारी गांव के लोगों ने दी। धाना से बात करने पर उसने वही बात दोहराई मेरे बच्चों की मौत भूख से हो गई साहब। मौके पर हुनर मंद मीडिया के लोग भी उपस्थित थे। जो बातों को सुन और समक्ष रहे थे। सबने धाना देवी की बातें वहां सूनी। सच क्या है यह बताने की जरुरत शायद अब नहीं है।

ऐसे लोगों तक सरकार की सुविधाएं पहुंचनी चाहिए। जिससे उनका जीवन स्तर बदले। किसी को बदहाली से निकालने का रास्ता सिर्फ सहायता नहीं हो सकती। इस सच्चाई से प्रदेश की राजनीति करने वाले नेता भी अवगत हुए। श्री मांझी ने उस परिवार को सांत्वना दी और घर की कुछ जरुरतों को फिलहाल पूरा करने के लिए आर्थिक मदद भी पहुंचाई। उन्होंने बातचीत के क्रम में कहा। प्रशासन का ऐसा कहना है। अनाज में कीड़े थे। जिसे खाने के कारण उनकी मौत हुई है। पूछने पर धाना ने बताया आज भी बच्चों को मांग कर मैने रोटी खिलाई है। स्वयं कुछ भी नहीं खाया। वैसे धाना इन दिनों काफी व्यस्त भी है। क्योंकि दिन भर उसके यहां किसी ने किसी का आना-जाना जो लगा है।

बच्चों की मां धाना देवी से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here