‌‌‌छुट्टी में घर आए सिपाही की खेत घुमने के दौरान मौत

0
2137

बक्सर खबर। पांडेयपट्टी के रहने वाले झारखंड पुलिस के सिपाही देवेन्द्र तिवारी की आज दर्दनाक मौत हो गई। सुबह के वक्त वे घर से खेत घुमने निकले थे। बारिश के कारण खेत की पगडंडिया भिंगी हुई थी। इसी क्रम में बिजली के खंभे के पास से गुजरे और करंट की चपेट में आ गए। जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालीस वर्षीय देवेन्द्र झारखंड के कोडरमा में एसपी आवास पर बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात थे।

सावन पूजा को लेकर उनकी तैनाती देवघर में हुई थी। उससे पहले वे दस की छुट्टी लेकर गांव आए थे। लेकिन, आज उनके साथ ऐसा हादसा हुआ कि उसका अनुमान किसी को नहीं था। सूत्रों ने बताया वे मुफस्सिल थाना के पांडेयट्टी गांव निवासी पारस तिवारी के पुत्र थे। वर्ष 2008 में उनकी भर्ती हुई थी। किसी विवाद के कारण पत्नी अलग रह रही थी। इस वजह से उनको कोई संतान भी नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here