‌‌‌हिजड़े ने कर रखा था प्रशासन की नाक में दम

0
4810

अधिकारी बन करता था फोन, मुफस्सिल पुलिस ने किया गिरफ्तार
बक्सर खबर कभी-कभी ऐसा होता है। जिस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। एक व्यक्ति जो कल तक अपने को अधिकारी बता प्रशासनिक पदाधिकारियों को फोन करता था और धमकाता था। जब उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वह खुद को किन्नर बताने लगा। लेकिन, पिछले चार दिनों से उसकी तलाश में लगी पुलिस ने अंतत: दबोच लिया। चांदनी उर्फ चंदन किन्नर को आज मीडिया के सामने प्रस्तुत किया गया। सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि चंदन उत्तर प्रदेश के बलियां जिला, थाना बासडींह, ग्राम गोठौली का रहने वाला है। 26 सितम्बर को खनन पदाधिकारी ने इसके खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्रथमिकी (290/19) दर्ज कराई थी।

25 को चौसा के पास ओवर लोड ट्रक पकड़ा गया। जिसका नंबर यूपी 54 टी 6005 था। जिसे छोड़ने के लिए वह खनन पदाधिकारी को विभिन्न नंबरों से लगातार फोन कर रहा था। बात करने पर उसने स्वयं को अधिकारी बताया। फिर धमकियां दी। इतना ही नहीं कुछ अन्य पदाधिकारियों को भी उसने धमकाया। पुलिस ने नंबर के आधार पर उसका पता लगाया और दबोच लिया। डीएसपी के अनुसार उसका एक गिरोह भी है। जिसमें कई लोग शामिल हैं। इसके खिलाफ ब्रह्मपुर थाने में भी मूर्ति चोरी का केस(428/19) दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बनी टिम में सदर डीएसपी, मुकेश कुमार थानाध्यक्ष मुफस्सिल, राजेश कुमार मालाकार डीआइयू एवं सिपाही सोनू कुमार शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here