हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने बक्सर के संजय

0
1545

बक्सर खबर। सर्वोच्च न्यायालय ने रांची हाई कोर्ट के लिए पांच जजों की नियुक्ति की है। इस सूची में पहला नाम संजय का है। संजय द्विवेदी सिमरी थाना के दुबौली गांव के मूल निवासी हैं। उनके ममेरे भाई रिंकू पांडेय ने बक्सर खबर को बताया कि लंबे समय से वे रांची में रहते चले आ रहे हैं। वहां हाई कोर्ट में वकालत करते थे। पचास वर्षीय संजय दुबे के पिता सुशील द्विवेदी भी जिला व सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत हुए थे।

योज्ञता और अनुभव के आधार पर उनके नाम का चयन हुआ था। चार दिसम्बर को सर्वोच्च न्यायालय ने इस पैनल को मान्यता दे दी। जिसका पत्र रांची हाई कोर्ट को प्राप्त हो चुका है। अब इन जजों को पद और गोपनियता की शपथ मुख्य न्यायाधीश रांची हाई कोर्ट दिलाएंगे। अपने बीच के भाई और रिश्तेदार की सफलता की खबर पा उकने गांव दुबौली और ननिहाल कृष्णाब्रह्म के नुआंव दोनों जगह जश्न का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here