हीरू तैयार है: याद रहे इस बार छह बजे तक होगा मतदान

0
404

बक्सर खबर। सातवें चरण का मतदान रविवार को होगा। सभी मतदान दल अपने-अपने बूथ तक पहुंच चुके हैं। सुबह सात बजे से ही मतदान का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस लिए आप पाठक भी सुबह ही मतदान करें। क्योंकि गर्मी के मौसम में सुबह मतदान करना समझदारी भरा कदम है। वैसे निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किया है। पेयजल, शौचालय, विकलांग लोगों के लिए रैंप। बूथ पर लाइन में खड़े मतदाता को धूप नहीं लगे। इसका भी इंतजाम किया गया है। आवश्यकता अनुसार ग्रामीण विद्यालयों में लोगों को पानी पिलाने के लिए सहायक के तौर पर प्रति बूथ दो रसोइया को सहायक के रुप में लगाया गया है। उसके लिए उन्हें अलग से राशि भी मुहैया कराई गयी है।

अर्थात इस बार मतदाताओं का खास ख्याल रखा जाएगा। इसका पूरा इंतजाम प्रशासन ने कर रखा है। आयोग ने इस बार एक बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां अपराह्न पांच बजे तक मतदान होता था। उसकी जगह इस बार छह बजे तक मतदान होगा। एक घंटे का अतिरिक्त समय मतदाता को मिलेगा। मत देने से लोग वंचित न रह जाए। इसका पूरा ध्यान आयोग ने रखा है। जिले में 23 जगह आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जहां विशेष रुप से महिला कर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें दो केन्द्र विकलांग लोगों की मदद के लिए बने हैं। एक नया बाजार तथा दूसरा सुमेश्वर स्थान के इंदिरा हाई स्कूल में। इस लिए आप जब चाहें मतदान करें। आपको परेशानी का सामना नहीं कराना होगा। इसके अलावा मतदाताओं की सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here