मुर्गी फारम से सात पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

0
1193

बक्सर खबर। सिकरौल
पुलिस ने बुधवार को सिकरौल थाना गोपपुर गांव से सात पेटी शराब बरामद की। जिसे मुर्गी फार्म के अंदर भूंसे के नीचे छिपाकर रखा गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस आरोप में अखिलेश कुमार सिंह और उनके पिता केदारनाथ सिंह उर्फ बबुली सिंह को गिरफ्तार किया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में काफी हर्ष है। ग्रामीण सूत्रों ने फोन पर मीडिया को इस पुलिस कार्रवाई की जानकारी दोपहर एक बजे उपलब्ध कराई। उनके अनुसार यहां बहुत दिनों से चोरी-छुपे शराब बेचने का कारोबार चल रहा था। जिससे पूरा गांव परेशान था। पूछने पर पुलिस ने बताया कुल 431 बोतल शराब बरामद हुई है। दो लोगों को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here