मदद की दरकार : नावानगर पहुंचा भटका किशोर

0
688

बक्सर खबर : नावानगर थाना के आथर गांव में गैर प्रदेश से भटका किशोर पहुंचा है। मानसिक रुप से परेशान दिखने वाला किशोर खुलकर बोल नहीं रहा है। कागज देने पर अपना नाम पता इस अंदाज में लिखता है। पाठकों के लिए उसके लिखे पते को हमने उसकी तस्वीर के साथ लगा दिया है। जिसे आप भी देख सकते हैं।

वैसे इसने जो लिखा है वह कुछ इस तरह है। नाम रोहित यादव, पिता प्रेम यादव, मां-बासती यादव, ग्राम -बालादरयाठ, थाना-सन्ना, जिला छत्तिस गढ बता रहा है। प्रदेश स्पष्ट नहीं है। आप में से कोई इसे पहचानता हो तो वह इसकी मदद करे। हमें इसकी सूचना आथर पंचायत की मुखिया रेखा देवी के पति मुन्ना सिंह ने उपलब्ध कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here