स्वास्थ्य मंत्री ने खराब कर दी बक्सर की हालत, उद्योग मंत्री का पता नहीं : अनिल कुमार

0
228

बक्सर खबर। जनतांत्रिक विकास पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार ने आज सोमवार को दिनारा विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा। यहां के सांसद स्वास्थ्य मंत्री हैं। लेकिन उन्होंने इस पूरे लोकसभा क्षेत्र को बीमार बना दिया। दिनारा के विधायक उद्योग मंत्री हैं। लेकिन, क्षेत्र का विकास तो दूर स्वयं उनका पता नहीं। वे राज्य के मंत्री हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में उनका कार्य होना चाहिए। लेकिन, अगर आपको विकास के प्रति दिलचस्पी हो तब कुछ होगा।

अनिल कुमार ने दिनारा विधान सभा के मंझौली, डिलिया, कोआथ मार्केट समेत दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया। वे लोगों से घर-घर जाकर मिले। लोगों को बताया आप सिलाई मशीन पर वोट करें। तब क्षेत्र की खुशहाली होगी। आज मरीज उपचार के लिए निजी अस्पताल में जाने को विवश हैं। जिसके कारण वे आर्थिक दोहन के शिकार हो रहे हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में सिंचाई का बुरा हाल है। 80 प्रतिशत हिस्सा सिंचाई संसाधनों से वंचित है। आखिर क्या हो रहा है। इस लिए आपसे आग्रह है। हमें अपना मत दें। जिससे क्षेत्र का विकास हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here