स्वास्थ मंत्री और विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0
417

बक्सर खबर। केन्द्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे व सदर विधायक संजय तिवारी के खिलाफ नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश के बाद अब वेलनेस सेंटर की बदहाली का जिम्मेवार कौन है। इसकी जांच पुलिस करेगी। इन दो माननीय लोगों के साथ जिला के सिविल सर्जन को भी आरोपी बनाया गया है। अधिवक्ता राजीव राय की माने तो उनकी मुवक्किल किरण जायसवाल की शिकायत पर ऐसा हुआ है।

क्योंकि वह 16 सितम्बर को अस्पताल पहुंची। उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। चौबीस घंटे काम करने वाला अस्पताल उद्घाटन के चौबीस घंटे बाद ही बंद हो गया था। मुकदमा संख्या 550/18 में 120 बी जैसी गंभीर धारा भी लगाई गयी है। जिसके तहत प्राथमिकी के अभियुक्त बनाए गए लोगों को न्यायालय से जमानत भी लेनी होगी। हालाकि पुलिस फिलहाल इस मामले में संभलकर चलेगी। क्योंकि अभियुक्त जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं। पूछने पर नगर थानाध्यक्ष ने बताया शुक्रवार को ही यह मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पूरा मामला जानने के लिए यहां क्लिक करें:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here