‌‌‌हैवानियत : नदी में बनादी खुशबू की कब्र

0
1603

बक्सर खबर : खुशबू (21) जिसकी शादी महज छह माह पहले हुई थी। चार दिन पहले उसकी हत्या कर दी गई। बेटी के फोन पर मां अगले ही दिन ससुराल पहुंची थी। लेकिन घर वालों ने उसे यह कहकर लौटा दिया। आपकी बेटी भाग गई। दुखी मां बचिया देवी नया भोजपुर ओपी पहुंची। पुलिस से अपना दर्द बयां किया। मेरी बेटी खुशबू की हत्या कर दी गई है। ऐसा मुझे प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शिकायत ले ली। मां के पास साक्ष्य नहीं थे। इस लिए पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। लेकिन सोमवार की सुबह खुशबू की लाश भैंसहा नदी से बरामद हुई। जिसे एक महिला ने नदी में देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। नया भोजपुर ओपी की टीम वहां पहुंची। कब्र खोद कर देखा गया तो पता चला नीचे लाश दबी है। जो खुशबू की थी।

पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया पटना थाना के अगमकुआ थाना अंतर्गत भूतनाथ रोड की रहने वाली बचिया देवी ने छह लोगों के खिलाफ दहेत प्रताडना की शिकायत दर्ज कराई थी। जो घटना सच साबित हुई। मां के अनुसार खुशबू की शादी इसी वर्ष 21 मई को नया भोजपुर के नोनियाडेरा निवासी बालमिकी चौधरी पिता कपूरचंद चौधरी के साथ की थी। 23 को खुशबू ने फोन कर मां को बताया। दहेज के लिए प्रताडित कर रहे हैं। मुझे बहुत डर लग रहा है। अगले ही दिन मां उसके ससुराल पहुंची। बेटी के नहीं होने पर आस-पास बहुत तलाशा। कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। महिला के शिकायत पर बालमिकी, उसके पिता कपूरचंद, सास मंजू देवी, देवर बालमोहन चौधरी, चाचा गुलाब चौधरी व उनकी पत्नी कलावती देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कैसे लगा लाश का पता
बक्सर : खुशबू की लाश भैसहां नदी में दफन की गई है। इसका पता नदी किनारे काम करने गई महिला को लगा। नदी का पानी सूखा है। अंदर एक जगह मिट्टी खोदी गई थी। महिला को शक हुआ। नदी के अंदर किसी ने मिट्टी क्यों खोदी और फिर उसे ढक दिया। उसने यह बात कुछ लोगों को बताई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रशासन के समझ खुदाई हुई तो खुशबू की लाश मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here