साजिश या कुछ और …महिला शिक्षक के पति की हत्या

0
3757

बक्सर खबर। पति अच्छा भला था। झारखंड में रहकर कमा रहा था। दस दिन पहले अपने गांव आया था। लेकिन उसे क्या पता था कि हत्या होने वाली है। आज उसका शव नवोदय विद्यालय के पीछे बधार से बरामद किया गया। शव मिलने से पहले किसी को पता नहीं था कि राजेश की हत्या हो चुकी है। वह तो एक चारवाहे ने देख लिया। बधार में तेल डालकर शव जलाने का प्रयास कोई कर रहा है। इसकी सूचना नावानगर थाने को दी। पुलिस पहुंची मौके पर दो ग्लास बरामद हुए। जिनसे पेट्रोल की गंध आ रही थी। अधजला आधार कार्ड भी मिला। जिससे पहचान हुई कि शव राजेश कुमार पुत्र हरषू सिंह का है।


मौके पर पहुंची पुलिस व जमा भीड़

कतिकनार गांव के लोगों से संपर्क हुआ तो पता चला कि उनकी पत्नी नीतू कुमारी मध्य विद्यालय की शिक्षिका हैं। पूछताछ करने पहुंची पुलिस को बताया गया वे तीन दिन पहले एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए घर से निकले थे। मोबाइल फोन भी उन्होंने घर पर ही छोड़ दिया था। पुलिस ने यह सूना तो माथा ठोक लिया। अब वह क्या करे। आखिर यह कैसे पता करे कि राजेश को किसने और कहां मारा। यह तो संयोग रहा कि शव को जलाते समय ही किसी की नजर पड़ गयी। अन्यथा शायद हत्या का भी पता नहीं चलता। शिक्षक पत्नी रो-रो कर निहाल है। पुलिस उससे पूछताछ करने की स्थिति में नहीं है। घर में दो बच्चे भी हैं। इस वजह से पुलिस वहां नरमी बरत रही है। राजेश के पिता हरषू सिंह टाटा में रहते हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। तब प्राथमिकी दर्ज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here