अभी अभी: अहिरौली बांध पर एक की हत्या दूसरा लहूलुहान

1
14314

बक्सर खबर। वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप अहिरौली बांध मोड़ पर गोली मारकर युवक की हत्या कर दी है। जिसकी मौत हुई है वह लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार था। पीछे एक और व्यक्ति बैठा था। उसे भी गोली लगी है। दोनों व्यक्ति बाइक समेत सड़क पर औंधे मुंह जा गिरे। बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर 5 गोलियां दागी। मौका देख तेजी से फरार हो गए।

घटना आज शनिवार को संध्या 5:20 के लगभग हुई। सूत्रों से फिलहाल यही जानकारी प्राप्त हुई है। मृतक की पहचान बाबर खान सारिमपुर के रूप में हुई है। यह पहले पंचायत चुनाव लड़ चुका था।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here