राजधानी में पहुंच रही है बक्सर के रास्ते यूपी की शराब

0
526

बक्सर खबर : जिले में इन दिनों विधि व्यवस्था का बुरा हाल है। बात अपराध की करें या शराब की। अपराधी और तस्कर प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। गिरती विधि व्यवस्था पर जन प्रतिनिधियों समेत जदयू के लोगों ने भी चिंता जाहिर की है। इस वजह से जिले का बुरा हाल है। कुछ दिन पहले सिमरी पश्चिमी की जिला पार्षद रामवती देवी ने इसकी शिकायत डीजीपी और पुलिस कप्तान से भी की है। उन्होंने पत्र देकर बताया है। दियरा इलाके में इन दिनों शराब की तस्करी जोरों पर हो रही है।

विजय मिश्रा

उनके प्रतिनिधि विजय मिश्रा ने बक्सर खबर से कहा। इन दिनों गंगा में पानी कम हो गया है। नतीजा तस्कर गंगा के रास्ते प्रतिदिन तस्करी का खेल जारी है। यहां के गंगा के रास्ते यूपी की शराब आती है। फिर यहां से ट्रेन और अन्य मार्ग से राजधानी तक जाती है। इस धंधे में बहुत से लोग शामिल हैं। होली नजदिक होने के कारण तस्करी में भारी इजाफा हुआ है। हमने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी है। कार्रवाई करना उन लोगों का काम है। प्रशासनिक महकमा द्वारा इस क्षेत्र में उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से यह धंधा जोर-शोर से चल रहा है।

जदयू नेता अशोक सिंह

गिरती विधि व्यवस्था पर जदयू ने जताई चिंता
बक्सर : जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरीष्ठ नेता अशोक सिंह व संजय सिंह ने बक्सर खबर को फोन कर बताया जिले में विधि व्यवस्था का इन दिनों बुरा हाल है। लूट और हत्या का जैसे सिलसिला चल निकला है। अपराधी एक ही दिन में दो से तीन जगहों पर लूट जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं हत्याओं का तो दौर चल निकला है। पिछले 48 घंटे के दौरान तीन हत्याएं ो चुकी है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यह सबकुछ अक्षम प्रशासन के कारण हो रहा है। शराब लदे वाहन कभी ब्रह्मपुर तो कभी धनसोई व डुमरांव में पकड़े जा रहे हैं। इसका मतलब है सीमा से शराब की गाडिय़ां बगैर किसी रोक टोक के अंदर दाखिल हो रही हैं। अगर प्रशासन नहीं चेता तो हम इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को भी देंगे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here