मेहनतकश महिलाओं को सम्मानित करेगी महिला मोर्चा

0
183

बक्सर खबर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा समाज के अंतिम पायदान की महिलाओं को सम्मानित करेगी। यह योजना पंडित दिनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के तहत बनी है। भाजपा महिला मोर्चा ने तय किया है। हम गांव व प्रखंड स्तर पर जाएंगे। वहां महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिससे उनके अंदर उत्साह बढ़ेगा और अपने वजूद का एहसास होगा। यह बातें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह ने कहीं।

उनके साथ प्रदेश मंत्री श्वेता सिंह, मधु सिंह भी मौजूद रहीं। रामलीला मंच पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पिंकी पाठक ने कही। कार्यक्रम में आमंत्रित युवराज चन्द्र विजय सिंह, जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, परशुराम चतुर्वेदी, किसान मोर्चा के प्रदेश नेता विन्ध्याचल पाठक, परशुराम चतुर्वेदी, चन्दन राम अनुसूचित मोर्चा, हादिम अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा, अमर जायसवाल व्यवसायिक मोर्चा, अरविंद प्रताप शाही आदि को भी सम्मानित किया गया।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here