आधा घंटा रुके और श्रद्धांजलि अर्पित कर लौट गए मुख्यमंत्री

0
874

बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सिमरी प्रखंड के एकौना गांव में पहुंचे थे। दोपहर दो बजे उनका आगमन हुआ। वे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस लिए कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। रामअवधेश चौधरी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। कुछ देर बाद ही वहां से समाजवादी नेता रामअवधेश चौधरी के घर गए। परिवार के लोगों से मिले। सभी से मिलकर सांत्वना दी और फिर वापस लौट गए। इस दौरान आधे घंटे का समय निकल गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम होने की वजह से किसी ने फूल देकर उनका स्वागत भी नहीं किया।

-पार्टी नेताओं के साथ नीतीश कुमार

सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर एकौना में पुख्ता सुरक्षा थी। चुस्ती और सख्ती का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। श्रद्धांजलि के दौरान मीडिया के लोग भी तस्वीर नहीं ले पाए। जब मुख्यमंत्री स्व. चौधरी के घर के तो वहां भी किसी को फटकने नहीं दिया गया। लोग आपस में चर्चा कर रहे थे। शायद नंदन की घटना के कारण इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

-रामअवधेश चौधरी को श्रद्धांजलि देते नेता

चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे दूर-दूर से लोग
बक्सर खबर। रामवअधेश चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित करने एकौना बहुत लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आगमन के कारण कार्यक्रम अति व्यस्त हो गया था। इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी देवी, परिवहन मंत्री संतोष निराला, भाजपा के शेषनाथ पाठक, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष विन्ध्याचल कुशवाहा, डा. विनोद यादव, दिनेश सिंह, संजय सिंह राजनेता, प्रखंड प्रमुख प्रियंका पाठक, भरत मिश्रा, तारकेश्वर सिंह, नंदजी सिंह आदि अनेक लोग वहां पहुंचे। सबने स्व. चौधरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके पुत्र संतोष चौधरी से मिलकर सांत्वना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here