शहीद मंगल पाण्डेय का ऋणी है देश: रोहित

0
114

बक्सर खबर: बक्सर होटल में अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय शहादत दिवस युवा चेतना के तत्वावधान में मनाया गया।शहादत दिवस का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भारत सरकार के केंद्रीय सूचना आयुक्त प्रो. एम. श्रीधर आचार्यूलू एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की मंगल पाण्डेय के कुर्बानी के कारण ही आज हम सब आजादी का अनुभव कर रहे हैं।देश मंगल पाण्डेय का ऋणी है।युवाओं को मंगल पाण्डेय जी के जीवन को आत्मसात करना चाहिए।स्वामी अभिषेक ने कहा की क्रांतिकारियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित भारत सरकार के केंद्रीय सूचना आयुक्त प्रो. एम. श्रीधर आचार्यूलू ने कहा की भगवान राम की ज्ञानस्थली पर आकर तृप्त महसूस कर रहा हूँ।प्रो. आचार्यूलू ने कहा की शहीद मंगल पाण्डेय महापुरुष थे,उनका जीवन बहुत कुछ सिखाता है।राष्ट्रवाद को जो बीज मंगल पाण्डेय ने 1857 में बोया था उसी के फलस्वरूप देश को 1947 में आजादी मिली थी।शहीद मंगल पाण्डेय ने संग्राम किया था।देश के युवाओं को मंगल पाण्डेय से सिखना चाहिए। प्रो.आचार्यूलू ने कहा की सूचना के अधिकार का लाभ गाँव में बैठा अंतिम व्यक्ति भी ले सकता है।

अमर शहीद मंगल पाण्डेय शहादत दिवस की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश मंगल पाण्डेय का ऋणी है,हमारे देश के नौजवानों को गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है।हम संग्राम में विश्वास करने वाले लोग हैं।श्री सिंह ने कहा की अगर मंगल पाण्डेय ने अपने परिवार की चिंता की होती तो आज देश आजाद नहीं होता।युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने कहा की आज के नेता तो अपने परिवार को ही बढ़ाने में लगे हुए हैं। देश के विश्वविद्यालयों में देश तोड़ने की साजिश चल रही है, नौजवानों को जात-धर्म में बाँटने का प्रयास हो रहा है ,अगर यही चलता रहा तो हिंदुस्तान का क्या होगा।युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश मंगल पाण्डेय,भगत सिंह, चंद्रशेखर, सुखदेव, राजगुरु का ऋणी है,युवाओं को इनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना होगा।श्री सिंह ने कहा की देश और संस्थाएँ सुरक्षित रहेंगी तब ही सियासत होगी। कार्यक्रम का संचालन युवा चेतना के प्रदेश प्रवक्ता राजीव राय अप्पू ने किया। आगंतुक अतिथियों का सम्मान प्रेमप्रकाश राय उर्फ बुल्लू राय ने किया। डा. वेदकल्याणी, युवा चेतना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंकुर तिवारी, सत्येन्द्र पाठक,अरुण ठाकुर, सिद्धेश्वरानंद बक्सरी, कमलेश सिंह, सुनील पांडेय, सुशील राय, चुन्नु राय, उपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में शहीद मंगल पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here