जिम संचालक को मारी सात गोली, अन्य युवक भी घायल

0
2772

बक्सर खबर। नया बाजार में जिम चलाने वाले युवक पर शनिवार की रात तीन अपराधियों ने हमला बोल दिया। एक दो नहीं कुल दस गोलियां उन लोगों ने ताबड़-तोड़ दागी। जिसमें से सात गोलियां पावर जिम चलाने वाले तौकीर साह पुत्र सब्बिर साह को लगी। लेकिन वह रुका नहीं भागता रहा। जिसके कारण गोलियां हाथ, पैर व जबडे में लगी। अपराधी उसपर सटीक निशाना नहीं लगा सके।

उसके साथ एक और युवक गोविन्द कुमार पिता द्वारका प्रसाद था। वह भी साथ भागा, अपराधियों की चलाई एक गोली उसके पैर में लगी है। यह दोनों नयाबाजार के तातो मुहल्ला के निवासी हैं। सूत्रों के अनुसार तौकीर को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में घंटो पूछताछ की। वह अपराधियों की पहचान के लिए सुराग तलाश रही है।

पैर में गोली लगने से घायल गोविन्द कुमार

लेकिन ऐसा किसने किया यह जानकारी अभी नहीं मिली है। सूत्रों की माने तो तौकीर ने हिम्मत नहीं हारी। इस लिए वह बच गया। अगर पैर में गोली लगने के बाद वह भयभीत होकर गिर पड़ा होता तो अपराधी उसे पास जाकर भी गोली मार सकते थे। हमला करने वाले तीनों अपराधी अपाची बाइक पर सवार थे। उन्होंने उसका पीछा किया लेकिन वह गलियों में भाग गया। सूत्र बताते हैं कि तौकीर नया बाजार प्रखंड कार्यालय के पास जिम चलाता है। घटना शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के लगभग हुई। जब वह अपनी दुकान बढ़ाकर घर जा रहा था। उसने पुलिस को अपराधियों के बारे कुछ नहीं बताया है। जिसके कारण अभी मुकम्मल प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है।

घटना स्थल पर पूछताछ करते डीएसपी सतीश कुमार 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here