चौगाई में गरजी बंदूक, घायल युवक रेफर

0
2225

बक्सर खबर। चौगाई में आज गुरुवार की शाम गोलीबारी की वारदात हुई। अज्ञात लोगों ने दवा दुकान पर काम करने वाले युवक विपिन मिश्रा को गोली मार दी। घायल को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौगाईं ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि गोली उसके गले में लगी है। हालत नाजुक है। इस लिए पटना रेफर किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मुरार पुलिस के अलावा डुमरांव के डीएसपी केके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के अलावा अस्पताल के चिकित्सक से भी घायल के बारे में जाना।

जहां बताया गया कि वह बात करने की स्थिति में नहीं है। क्योंकि गोली ने उसे गहरा जख्म दिया हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार विपिन मिश्रा पुत्र स्व चतुर्भूज मिश्रा आरा जिला के शाहपुर थाना अंतर्गत मिश्रवलिया गांव का निवासी है। वह पिछले बारह वर्ष से चौगाई में रहकर दवा की दुकान पर काम करता था। उससे किसी की क्या अदावत हो सकती है। यह बात लोगों को हैरान कर रही है। पूछने पर ज्ञात हुआ कि उसकी उम्र लगभग चालीस वर्ष के आस-पास है। तीन बच्चे हैं और पत्नी की मौत लगभग दो वर्ष पहले हुई है। पुलिस घटना के तह तक जाने के प्रयास में जुटी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here