जीएसटी को समझ नहीं पा रहे भष्ट्राचारी : भाजपा

0
231

बक्सर खबरः रविवार को बड़का सिहनपुरा गांव में ने भाजपा ने चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। मठिया पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला ओझा व संचालन गजेन्द्र ओझा ने किया। भाजपा द्वारा आयोजित संकल्प से सिद्धि तक न्यू इंडिया मंथन जन चैपाल में मुख्य अतिथी भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य परशुराम चतुर्वेदी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी गांव-गरीबों की सरकार चला रहे है। उनकी योजनाएं धरातल पर सफलिभूत भी हो रही है।

पंडित दिनदयाल उपाध्याय योजना के तहत गांव-गांव बिजली पहुंचाई जा रही है। किसानों के लिए अलग फिडर की व्यवस्था सरकार ने की है। वर्तमान सरकार पर भष्ट्राचार का कोई दाग नही है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष राजबंश सिंह ने कहा कि विपक्षी दल सरकार को जीएसटी के मुद्दे पर बदनाम कर रहे है। जब कि सच्चाई यह है कि पहले की अपेक्षा जरूरत की वस्तुएं सस्ती हुई है। इस मौके पर अनु तिवारी, मिठाई सिंह, भरत प्रधान, विमलेश ओझा, ब्रजेश ओझा, मनोज चैबे, शैलेन्द्र राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here