बढऩे लगा गंगा का पानी, तटवर्ती इलाके में दबाव

0
731

बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर एकबार फिर बढऩा शुरू हो गया है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रविवार को हमने इसकी खबर प्रसारित की थी। क्योंकि रविवार की सुबह ही सूचना मिली इलाहाबाद में पानी बढऩे लगा है। चौबीस घंटे के अनुमानित स्तर पर यहां भी जलस्तर का बढऩा स्वभाविक है। वैसे में दबाव बढऩे का खतरा तब और बढ़ जाता है। जब सोन का पानी गंगा के जलस्तर को आगे बढऩे से रोकता है। फिलहाल यही स्थिति है। जिसके कारण चेतावनी सीमा को पानी एकबार फिर पार कर गया है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अमरेन्द्र कुमार ने बताया आज सोमवार को अपराह्न चार बजे जिला मुख्यालय में पानी का उच्चतम स्तर 59.50 आका गया। जिले का चेतावनी लेबल भी यही है। जितना उन्होंने बताया। लेकिन केन्द्रीय जल आयोग की साइट यह बता रही है कि पानी चेतावनी सीमा से उपर जा रहा है। कल जलस्तर में और बढ़ोत्तरी संभव है। पाठक यह भी जान लें जिले में खतरे का निशान 60.50 मीटर निर्धारित है। एक मीटर पानी बढ़ा तो वह खतरे के निशान को छू जाएगा। विभाग के अनुसार पानी बढऩे की रफ्तार प्रति घंटा 1 सेंटी मीटर है। अर्थात आने वाले चौबीस घंटे में पानी खतरे के निशान तक शायद नहीं पहुंचेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here