दूल्हे की कार के नीचे आने से मासूम की मौत

0
1405

बक्सर खबर। शादी के घर में खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गई। जब मायके आई पूजा का बेटा दूल्हे के कार के नीचे आ गया। घर के सदस्य नई नवेली दुल्हन के आने का मंगल मना रहे थे। इसी बीच यह दुखद हादसा हो गया। वाकया मंगलवार की सुबह नगर के चीनी मिल इलाके का है। यहां सिमरी के बड़का नगपुरा निवासी अंजनी चौबे के पुत्र शिशिर की शादी होने आई थी।

25 को चीनी मिल से बारात सुमेश्वर स्थान इलाके में गई। वहां से 26 की सुबह दूल्हा अपने घर चीनी मिल लौटा। परिवार की महिलाएं परिछावन करने में व्यस्त हो गई। भाई की शादी में आई बड़ी बहन पूजा भी उसी में व्यस्त थी। इसी बीच तीन वर्ष का उनका पुत्र प्रियांशु खेल-खेल में गाड़ी के नीचे चला गया। लेकिन, किसी की नजर उसके उपर नहीं पड़ी। दूल्हा के उतरने के बाद कार चालक वाहन लेकर वहां से आगे चला तो लोगों ने देखा नीचे प्रियांशु का शव पड़ा है। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। लोग बच्चे को लेकर आस-पास के डाक्टरों के यहां गए। लेकिन वह तो हमेशा के लिए आंखे बंद कर चुका था। हादसे की खबर मिलने पर पूजा के ससुराल से भी लोग बक्सर पहुंचे। उन्होंने अपनी बहू को सांत्वना दी। लेकिन एक सवाल सबके सामने अभी भी मौजूद है। शादी ब्याह के घर में बच्चों को अकेला छोडऩा खतरे से खाली नहीं है।
कैप्सन-दुर्घटना स्थल पर जमा परिजनों की भीड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here