भीषण गर्मी के कारण शुक्रवार से विद्यालय बंद के आदेश …

1
2775

बक्सर खबर। भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का निर्देश शिक्षा विभाग ने दिया है। यह आदेश निजी व सरकारी दोनों विद्यालयों पर प्रभावी होगा। छात्रों को लू के प्रभाव से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। लेकिन, शिक्षक अपने विद्यालय बने रहेंगे। यह व्यवस्था 1 से कक्षा 5 तक लागू होगी। 6 से 8 तक चलने वाले मध्य विद्यालय खुलेंगे।

उनका समय सुबह छह से 11 बजे का होगा। अर्थात आधे घंटे का समय इधर से उधर हुआ है। इस दौरान प्राथमिक कक्षा में मध्यान भोजन भी बंद रहेगा। इस आशय का पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आज गुरुवार को जारी किए हैं। उनके अनुसार जिलाधिकारी से प्राप्त आदेश के आधार पर यह निर्देश जारी हुआ है। निर्वाचन कार्य को देखते हुए सभी शिक्षक अपने विद्यालयों में अवश्य रहेंगे। आदेश की अवहेलना करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई भी हो सकती है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here