अच्छी खबर : कल भारत आएंगे विंग कमांडर अभिनंदन सिंह

0
273

बक्सर खबर। देश के वीर सपूत विंग कमांडर अभिनंदन सिंह कल रिहा होंगे। उन्हें पाकिस्तानी आर्मी ने हिरासत में ले रखा है। आपको पता होगा बुधवार को सुबह नौ बजे पाकिस्तानी फाइटर जहाज को मार गिराने के दौरान अभिनंदन सिंह का जहाज क्रैश हो गया था। वे कूदे तो पाक अधिकृत कश्मीर में जा गिरे थे। उन्हें आज रिहा करने की घोषणा वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान ने की है। इसे शांति स्थापित करने की पहल बताया है।

हालाकि इसके संकेत आज सुबह ही मिल गए थे। जब अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा था कि आज अच्छी खबर आने वाली है। वहीं भारतीय प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था। इसके लिए कोई डील नहीं होगा। अभिनंदन को सकुशल और जल्द छोडऩा होगा। वैश्विक दबाव के बीच आज पाक पीएम ने अपने संसद में घोषणा की। हम भारतीय पायलट को कल रिहा कर रहे हैं।
पिता और पत्नी भी रहें है एयर फोर्स में
बक्सर खबर। विंग कमांडर अभिनंदन सिंह वर्ष 2004 में फाइटर पायलट बने थे। उनकी पत्नी तन्वी मारवाह हाल ही में स्क्वाड्रन लीडर पद से रिटायर्ड हुई हैं। यही नहीं उनके पिता एस वर्तमान देश के बहुत ही खास पायलट रहे हैं। वे एयर मार्शल पद से सेवानिवृत हुए थे। 1973 में वे पायलट बने थे। कारगिल युद्ध के समय मिराज स्क्वाड्रन के लीडर थे। उनके पास 40 तरह के विमानों को चलाने का अनुभव है। फिलहाल वे चेन्नई में रहते हैं। उन्हीं के नक्शे कदम पर उनका बेटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here