‌‌‌अच्छी खबर : खुल गया महिलाओं के लिए सरकारी जिम

1
1453

-100 रुपये में मिलेगी सुविधा
बक्सर खबर। जिला प्रशासन ने नगर भवन में बनकर तैयार हुए जिम को महिलाओं के लिए खोल दिया है। इसकी जानकारी जन संपर्क विभाग ने दी है। 26 अक्टूबर को जब इसका उद्घाटन हुआ था। उसी दिन डीएम राघवेन्द्र सिंह ने कहा था। नगर भवन की पहली मंजिल पर यह खुला यह जिम महिलाओं के लिए होगा। क्योंकि यह स्थान उनके लिए सर्वथा उपयुक्त है। यहां पार्क भी है और आने-जाने में कोई असुविधा भी नहीं होगी।

इसका समय सुबह छह से आठ बजे का रखा गया है। शुल्क की महज सौ रुपये। जिसे अदा कर व्यायाम की इच्छा रखने वाली किशोरियां अथवा महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन की सुविधा के लिए ह्वाट्स एप का नंबर जारी किया है। 9798305326, नंबर पर संदेश भेजकर इससे जुड़ा जा सकता है। प्रशासन के अनुसार यहां महिला प्रशिक्षक होंगी। जो उन्हें प्रशिक्षण देंगी। तय शुल्क मासिक देय होगा।

1 COMMENT

  1. Masum

    […]that could be the end of this report. Right here you’ll locate some websites that we feel you will appreciate, just click the links over[…]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here