अच्छी खबर: अर्से बाद चालू हुआ मानिकपुर का अस्पताल

1
328

बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड का सुदूर वर्ती गांव मानिकपुर। जो धनसोई और राजपुर थाना की सीमा पर स्थित हैं। यहां तीस वर्ष पहले अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बना था। तब के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री लालमुनी चौबे ने अस्पताल का निर्माण कराया था। वह अस्पताल पिछले बीस वर्षो से बंद था। आज वह पुन: चालू हो गया है। इससे जनता में अपरा खुशी है। राजपुर के चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने इसका शुभारंभ किया।

यहां ओपीडी से लेकर अन्य प्राथमिकी सेवाएं प्रारंभ हो गई हैं। प्रशासनिक सूचना के अनुसार केन्द्र के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे की पहल पर इस अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीण वेलनेस सेंटर योजना के तहत चालू किया गया है। इसके चालू हो जाने से लगभग बीस से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर डा. लालजी प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक, लिपिक अतीत कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here