अच्छी खबर : प्रशासन ने असहाय को भेजा वृद्धाश्रम

0
347

बक्सर खबर। जब प्रशासनिक अधिकारी संवेदनशील हों तो उसका सीधा लाभ आम जन को मिलता है। पिछले दिनों दैनिक भास्कर अखबार में खबर छपी। स्टेशन पर भीख मांग गुजारा कर रहे हैं सामदेव यादव। उनके तीन-तीन बेटे हैं। बावजूद इसके उनको अपना जीवन यापन करने के लिए लोगों के सामने हाथ फैलाना पड़ रहा है। खबर छपने के बाद जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने संज्ञान लिया। तत्काल सदर एसडीओ के के उपाध्याय को सूचित किया।

एसडीओ ने सामदेव का हाल लिया। उन्हें आदर पूर्वक बुलाया गया। परिचय पूछने पर उन्होंने बताया मैं जहानाबाद के ग्राम बवली, थाना हुलासगंज का रहने वाला हूं। तीन पुत्र हैं दिलीप यादव, बिन्द कुमार व अखिलेश कुमार यादव। बेटों से घर में बराबर अनबन होती थी। उनके साथ जो व्यवहार हो रहा था। उसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाए। इस लिए घर छोड़ा और बक्सर आ गए। धर्म की नगरी में गुजर-बसर हो जाएगा। यह सोच यहां आए थे।

add

एसडीओ ने उन्हें यहां से दो कर्मचारियों के साथ पटना के सहारा वृद्धाश्रम भेज दिया। वहां के संचालक को पत्र लिख बक्सर प्रशासन की तरफ से सूचित किया। आपके पास सामदेव को भेजा जा रहा है। उनकी उचित देखभाल हो। साथ ही सदर एसडीओ ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई है। ऐसी मानवीय खबर प्रकाशित करने के लिए उन्होंने मीडिया को धन्यवाद भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here