‌‌‌गया था पेड़ काटने और चली गई जान

0
815

बक्सर खबर। पेड़ काटने के दौरान सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मजदूर सूखे पेड़ को काटने उपर चढ़ा था। वह डाली के साथ पास के छत पर जा गिरा। वहां से घायल हो जमीन पर। मौके पर मौजूद लोग दौडे और नजदीक के अस्पताल ले गए। वहां से तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में गोलंबर के पास शिवरात्रि अस्पताल में उसे दिखाया गया। दूर न जाना पडे ऐसा सोच उपचार शुरू हुआ।

लेकिन, मजदूर अमरनाथ शर्मा(35) की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार वह तिलकराय हाता ओपी के छोटका राजपुर गांव से लगे भिक्षूडेरा का निवासी था। आज बडका राजपुर गांव में सूखे पेड को काटने पहुंचा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूत्रों ने बताया यहां बक्सर में उपचार के दौरान शाम सात बजे अमरनाथ की मौत हो गई।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here