छत पर सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

0
5735

बक्सर खबर। नावानगर थाना के महादेव गंज में युवक की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। घटना सोमवार रात की है। परिजनों के अनुसार राजकुमार चंद्रवंशी(30) छत पर सो रहा था। सुबह जब घर के लोग जगे तब उन्हें पता चला उसकी हत्या हो गई है। चंद्रवंशी गांव में किराना की दुकान चलाता था। रात में खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चला गया था।

घटना की सूचना मिलने पर वहां नवानगर थाने की पुलिस पहुंची हुई है। थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बक्सर खबर को बताया कि गोली युवक के सर में सटाकर मारी गई है। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आश्चर्य की बात यह है कि घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पत्नी सुमति देवी बच्चों के साथ घर में ही सो रही थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here