मुसाफिरगंज काली पूजा का देवी जागरण एवं भंडारा पन्द्रह को

0
186

बक्सर खबर। सावन माह की पूर्णिमा तिथि को काली पूजन की वर्षो पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मुसाफिरगंज में महापूजा का आयोजन किया गया है। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी उल्लास के वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। 13 अगस्त से 24 घंटे का अखंड हरी किर्तन होगा। 15 तारीख की संध्या में देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है। उसी दिन पूजा संपन्न होगी।

उस मौके पर छप्पन भोग एवं भंडारे का आयोजन होगा। समिति के सदस्यों में अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव सुप्रभात गुप्ता, कोषाध्यक्ष शंकर वर्मा, मोनू कुमार उप कोषाध्यक्ष, जगनरायण साह व विनोद ठाकुर उप सचिव, राजेन्द्र गुप्ता, किरण वर्मा, गुड्डू चौधरी, जेपी गुप्ता व पवन वर्मा आदि युवा लगातार परिश्रम कर रहे हैं। समिति के सरंक्षक जय तिवारी एवं शशी गुप्ता आदि का भी सहयोग मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here