‌‌‌गोइठा पाथने गई महिला तालाब में डूबी, मौत

0
472

बक्सर खबर। घर का काम निपटा निरू देवी दोपहर के वक्त गोइठा पाथने तालाब के पास गई थी। रोज की तरह अपना वहां भी काम निपटा हाथ धोने तालाब में गई। हाथ धोने के प्रयास में ऐसी अनहोनी हुई कि वह अपने जीवन से ही हाथ धो बैठी। हादसा राजपुर थाना के हरपुर गांव का है। सूत्रों के अनुसार पैतालीस वर्षीय निरु देवी गांव के मुन्ना सिंह की पत्नी थी। ऐसा नहीं था कि वह तालाब से अनजान थी। होनी को कुछ ऐसा ही मंजूर था। जो उसके साथ ऐसा हादसा हो गया। गांव वालों को जब पता चला तो वे तालाब की तरफ दौड़े। उसे बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसे बचाया नहीं जा सका।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here