गोवर्धन पूजा पर निकाली भगवान कृष्ण की मनोरम झांकी

0
192

बक्सर खबर। दिवाली के अगले दिन अर्थात गुरुवार को जगह-जगह गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया गया। इस दौरान शहर में भगवान कृष्ण की मनोरम झांकी निकाली गई। नया बाजार मडिया मोड के पास के के मंडल कालेज रोड स्थित नए आश्रम से भगवान की झांकी निकली और पांडेय पट्टी स्थित पूज्य नाराणय दास भक्तमाली उपाख्य मामा जी के घर तक यात्रा गई।

इसमें श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और नगर भ्रमण के बाद पुन: नया बाजार कालेज रोड आकर झांकी लीला समाप्त हुई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आश्रम पर 4 दिनो का भव्य रामलीला का आयोजन किया गया है। लीलाव्यास पुज्य श्री आचार्य नरहरि दास जी महाराज हैं। गुरुवार से लीला प्रारंभ है। जो अगले तीन दिन जारी रहेगी। श्रद्धालु इस उत्सव का आनंद यहां आकर प्राप्त कर सकते हैं।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here