‌‌‌सुधर जाइए, नहीं तो तोड़ देगी पुलिस

0
2616

लॉकडाउन तोड़ने वाले तीन युवकों पर एफआइआर
बक्सर खबर। लोग जरुरी सामान लेने के नाम पर यहां से वहां आ जा रहे हैं। प्रशासन उन्हें परेशान नहीं करना चाहता। लेकिन, जहां एक को जाना चाहिए। वहां दो-तीन निकल रहे हैं। इस वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का दायरा खत्म हो जा रहा हैं। ऐसे में मीडिया वाले पुलिस पर तंज कस रहे हैं। लिहाजा खार खाई पुलिस को ऐसे में कोई मिल गया। तो क्या होगा आप स्वयं समझ सकते हैं।

क्योंकि परेशान पुलिस किसी की पैरवी तो सुनने से रही। आज शुक्रवार को इन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। चंदन कुमार, अखिलेश कुमार और रूदल कुमार, यह तीनों मछली मारने निकले थे। सोंवा गांव के इन युवकों पर पुलिस की नजर पड़ गई। इनके साथ क्या हुआ। यह पूछने पर कृष्णाब्रह्म पुलिस ने बताया प्राथमिकी दर्ज हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here