‌‌‌कुकुढ़ा हत्या कांड में युवती की हुई पहचान

0
6418

-राहेतास के दिनारा की थी मृतका, पिता पर शक
बक्सर खबर। इटाढ़ी के कुकुढ़ा गांव में 3 दिसम्बर की सुबह अधजली हालत में युवती का शव बरामद किया गया था। वह मामला पुरी तरह ऑनर  किलिंग का निकला। जिसकी संभावना बक्सर खबर ने जतायी थी। पुलिस के वरीय अधिकारियों के अनुसार उसकी पहचान हो गई। वह रोहतास जिले के दिनारा की रहने वाली थी। हांलाकि जिला पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है। वहीं मीडिया में खबर आई है कि यह मामला पड़ोसी जिले रोहतास से जुड़ा है। जिसमें दिनारा की पुलिस ने मृतका के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब पता चला कि मृतका रानी की शादी डुमरांव में एक वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह अपने प्रेमी संग भाग गई थी।

जिससे उसके पिता बहुत नाराज थे। वैसे परिवार ने अपनी प्रतिष्ठा का खयाल रखते हुए। दूसरी बेटी की शादी भी उसी लड़के से कर दी थी। इधर पिता ने ही इस मामले को स्वाभिमान से जोड़ते हुए लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए जब्त सैंडल और बिछिया को आधार बनाया। मीडिया में जो खबरे आई हैं। उसमें शाहाबाद रेंज के डीआइजी राकेश राठी का बयान आया है। पुलिस सरगर्मी से उसके पिता की तलाश कर रही है। क्योंकि जिस पिता पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही पूरे मामले का खुलासा कर सकता है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने उसे भी देर रात गिरफ्तार कर लिया है। अगर यह सही है तो आज प्रेस वार्ता कर पुलिस पूरे मामले की जानकारी स्वयं देगी। क्योंकि चर्चित घटनाक्रम हो जाने के कारण पूरे राज्य की नजर इस मामले पर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here