बिजली के खंभे से गिर मैकेनिक की मौत

0
1134

बक्सर खबर। गांव में बिजली के खंभे पर तार टांगा जा रहा था। इसी क्रम में एक हूक टूटा और उसे लगा रहा मैकेनिक शिवजी राय सीधे नीचे आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लेकिन, उसके साथ काम कर रहे अन्य लोगों ने तत्काल डुमरांव अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कोरानसराय पुलिस को एवरेस्ट कंपनी के कर्मियों ने दी।

उनके अनुसार दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतिकरण योजना का काम चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी है। सूत्रों के अनुसार शिवजी पुत्र अंबिका राय कोरानसराय थाना के पश्चिमी भरौली गांव का निवासी था। पांच-छह माह पहले ही उसकी बिंदा देवी के साथ हुई थी। घटना आज रविवार दोपहर के वक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here